कोरोना पर विजय पाने के लिए आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने किया हवन पूजन
108 परिवारों ने हवन कर डाली आहूतियाँ
रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़ /रायबरेली: वैश्विक महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस कोविड-19 पर विजय पाने के लिए शिवगढ़ क्षेत्र में पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने हवन पूजन किया।
आपको बता दें कि, कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण से समूचा विश्व दहल उठा है। सुपर पावर अमेरिका, चाइना, फ्रास, इटली, स्पेन, जापान जैसे राष्ट्रों के साथ ही भारत में तेजी से कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। जिसको लेकर शिवगढ़ के राजा राकेश प्रताप सिंह सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने परिवार के साथ हवन पूजन किया। देश को कोरोना महामारी से बचाने के लिए स्वयं सेवकों ने हवन कर देवी देवताओं के नाम आहुतियां डाली।
शिवगढ़ क्षेत्र में 108 परिवारों ने कोरोना महामारी पर विजय पाने के लिए आहुतियां डाली। जहां पूर्व एमएलसी एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य राजा राकेश प्रताप सिंह ने विश्व कल्याण की भावना से राजकुमारों के साथ हवन पूजन किया। तो वहीं खण्ड कार्यवाह रामजी जायसवाल, सुरेश जायसवाल, खण्ड संघचालक अमर सिंह राठौर, खण्ड सह बौद्धिक प्रमुख हरिकेश सिंह, संपर्क प्रमुख रामेश्वर सिंह, अंकुर सिंह सहित, एकल विद्यालयों की आचार्या बहनों सहित कुल 108 परिवार शामिल रहे।

0 टिप्पणियाँ