पृथ्वी संरक्षण टीम निरंतर ज़रूरतमंदों को बाँट रही राशन।। Raebareli news ।।

प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: कोरोना वायरस के संक्रमण को खत्म करने में हर कोई युद्ध लड़ रहा है। जरूरतमंद तक भोजन पहुंचाने में सभी लगे हैं। इसी सेवा में डलमऊ की पृथ्वी संरक्षण संस्था लगी हुई है। 
    आपको बता दें कि, वसुधैव कुटुंबकम की भावना को साकार करते हुए संस्था का 26 मार्च से शुरू हुआ जरूरतमंदों तक राशनपहुंचाने का सिलसिला निरंतर जारी है। डलमऊ के आसा पास गावों में जरूरतमंदों को अभी तक राशन पहुंचाया जा रहा है। 
    मनुष्यता सेवा ही परम धर्म है बात को चरितार्थ करते हुए संस्था प्रमुख राजेंद्र वैश्य अपनी टीम के साथ बारीकी से जरूरतमंदों की पहचान कर उन तक राशन पँहुचाते है। लॉकडाउन के दूसरे दौर में भी यह सिलसिला जारी है।
       संस्था में रामनिवास वैश्य, प्रभाकर श्रीवास्तव, जेपी सिंह, परमानन्द दीक्षित, आशुतोष गुप्ता,के के यादव, राजेश द्विवेदी, विवेकानंद दीक्षित, कीर्तिमान, अंकुर, आयुष्मान, कात्यायनी, प्रशांत शर्मा, प्रवेश गुप्ता, गौरव गुप्ता, अतुल गुप्ता और अनेक लोग निस्वार्थ भाव से ज़रूरतमंदो की सेवा कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ