समीक्षा: कोरोना की रोकथाम को लेकर किए गए लॉकडाउन का हो पूर्णतया पालन।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के मऊ बाजार में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए किए गए लॉकडाउन का पूर्णतया पालन किया जा रहा है। तेजतर्रार कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह द्वारा नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई भी की जा रही है। वहीं निश्चित समय सीमा में खुलने वाली दुकानों में शारीरिक दूरी का पालन किया जा रहा है। सड़कों पर इक्का-दुक्का लोग दिखाई दिए, जिन्होंने आवश्यक काम से बाहर निकलना बताया है।
     आपको बता दें कि, मऊ गांव में महराजगंज इन्हौना मार्ग पर स्थित ग्रामीण बैंक पर लोग देखे गए, जो जमा निकासी के संबंध में यहां आए हुए हैं। मंगलवार को कोरोना महामारी को लेकर हुए लाकडाउन की हमारे संवाददाता ने समीक्षा की तो यह बात सामने  निकल कर आई कि, गरीब बेसहारा लोगों का रोजगार चला गया है। 
ऐसे में उन्हें खाने पीने की कोई समस्या न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। निश्चित समय सीमा के लिए खुल रही आवश्यक वस्तुओं की दुकानों में शारीरिक दूरी का पालन बताया जाए। साथ ही लोगों को हैंडवाशिग, मास्क लगाने को लेकर जागरूक करने की अभी भी आवश्यकता है। लोगों में जागरूकता का अभाव देखा गया।
     इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं में दवा की उपलब्धता सहित अन्य सेवाओं को दुरुस्त करने की जरूरत है। सर्दी, जुकाम हल्का बुखार तथा पशुओं की बीमारी के संबंध में दवा लेने के लिए मेडिकल स्टोर पर लोग देखे गए। सरकार गांव में रह रहे गरीब परिवारों एवं बाहर से आने वाले लोगों के राशन की व्यवस्था दुरुस्त करें, तभी हम कोरोनावायरस पर विजय प्राप्त कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ