रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: अब जबकि द्वितीय संपूर्ण क्लॉक डाउन के महज 9 दिन बचे हैं, इस दरमियान प्रशासन ने लाकडाउन में और सख्ती दिखाते हुए फल सब्जियों और किराना के रजिस्टर्ड दुकानदारों के लिए नई समय सारणी का ऐलान किया है। उप जिलाधिकारी कार्यालय से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि, अब फल और सब्जी की दुकान स्थाई रूप से न लगकर हथठेलो और साइकिलो पर दुकानदार फल और सब्जियां आबादी वाले क्षेत्रों में लेकर जाएंगे और प्रातः 7:00 से 8:00 बजे तक खरीदार उनसे सामग्री खरीद सकेंगे।
आपको बता दें कि, रजिस्टर्ड किराना दुकानदारों के लिए भी नई समय सारिणी कर दी गई है। शाम 7:00 बजे से 8:00 बजे के लिए किराने की दुकानें खुलेगी। इनमें मात्र वही दुकानें खुलेगी, जो प्रशासन द्वारा रजिस्टर्ड किया गया है। समय सारणी और व्यवस्था परिवर्तन के लिए उप जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी का कहना है कि, सोशल डिस्टेंस्टिग का पालन अच्छी तरह से नहीं हो पा रहा था, और बाजारों में भीड़ ही भीड़ नजर आती थी।
प्रशासन द्वारा चेतावनी दी गई है कि, इन निर्देशों का जो भी पालन नहीं करेगा, उसके विरुद्ध केस दर्ज कराके उसे दंडित किया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ