लाकडाउन में जरूरतमंदों तक पहुंच रहे स्वयंसेवक।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का इतिहास रहा है कि, जब जब राष्ट्र पर कोई आपदा आई है। तब तक संघ के स्वयंसेवकों ने अभूतपूर्व कौशल का परिचय देते हुए नागरिकों की रक्षा सुरक्षा और सेवा के लिए तन मन धन से बढ़-चढ़कर अपना योगदान किया है। आज देश के सामने कोरोना महामारी राष्ट्रीय विपदा के रूप में सामने आई है। जिससे निपटने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लाखों स्वयंसेवक पूरे देश में जनता का सहयोग करने के लिए शासन के निर्देशों के तहत काम कर रहे हैं। अभावग्रस्त व समाज के विपन्न लोगों की मदद के लिए मदद के लिए दिन रात एक किए हैं। उक्त उद्गार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग सेवा प्रमुख गया प्रसाद ने महराजगंज कस्बे में संघ के जिला सेवा प्रमुख रमेश अवस्थी के आवास पर पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए व्यक्त कर रहे थे।
     आपको बता दें कि, विभाग सेवा प्रमुख गया प्रसाद ने बताया कि, संघ द्वारा जिला मुख्यालय पर संघ कार्यालय को कंट्रोल घूम बनाते हुए मंडल स्तरों पर टीमें गठित की गई हैं, जो मंडल स्तरों की ग्राम पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं के माध्यम से अभावग्रस्त परिवारों की जानकारी देती है। मंडल स्तर की टीमें जिला कंट्रोल रूम से समन्वय स्थापित कर चिन्हित परिवारों को सहायता उपलब्ध कराती हैं।
     जब हमारे संवाददाता ने उनसे यह पूछा कि, किस प्रकार की सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, तो उन्होंने बताया कि, संघ परिवार द्वारा मास्क, सेनीटाइजर, अंगोछा के साथ-साथ खाद्य सामग्री की किटें जरूरतमंदों को पहुंचाई जा रही हैं। अब तक जनपद में 1185 लोगों को सहायता पहुंचाई जा चुकी है, और यह सिलसिला संपूर्ण लाकडाउन तक चलता रहेगा।
     उन्होंने यह भी बताया कि, कोरोना महामारी के लिए शासन द्वारा जो निर्देश जारी किए गए हैं, उनका पालन करने के लिए लोगों को जागृत भी किया जा रहा है। भारत निश्चित रूप से कोरोना महामारी को परास्त करके रहेगा।
    इस मौके पर जिला सेवा प्रमुख रमेश अवस्थी, महिला मोर्चा की भाजपा जिला मंत्री सुधा अवस्थी, जिला प्रचारक प्रतोश, नीरज गुप्ता, आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ