रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। जिले के 43 कोरोना पॉजिटिव मरीजों को बछरावां के रैन गांव में बने आइसोलेशन सेंटर में रखा गया है। बुधवार को कोरोनावायरस पॉजिटिव के लिए बनाए गए आइसोलेशन सेंटर में काम करने वाले समस्त स्टाफ ने सेंटर में शौचालय और खाने सहित समुचित अव्यवस्थाओं को लेकर सेंट्रल की बदहाल हालत पर वीडियो वायरल किया था, साथ ही डॉक्टरों ने नाराजगी भी जाहिर की थी। जिसके बाद आज सभी कोरोना बारियर्स को बछरावां कस्बे में बने गीतांजलि होटल में शिफ्ट किया गया है।
आपको बता दें कि, गुरुवार 23 अप्रैल 2020 को लखनऊ से नोडल अधिकारी आराधना शुक्ला ने मौके पर पहुंच कर आइसोलेशन सेंटर की खामियों को देखा, साथ ही गीतांजलि होटल में शिफ्ट किए गए कोरोना वारियर्स से बातचीत की और हर संभव मदद का भरोसा दिया है। जिसके बाद कोरोना वारियर्स संतुष्ट दिखे।
इस दौरान जिलाधिकारी सुभ्रा सक्सेना और पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगई भी मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ