रजनीकान्त अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: हिंदी न्यूज़ चैनल रिपब्लिक भारत के एंकर अर्नब गोस्वामी द्वारा चैनल पर विगत 21 अप्रैल 2020 को प्रस्तुत कार्यक्रम में हिंदू जनमानस में सांप्रदायिकता भड़काने वाला, लाकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के मामले में कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुशील पासी ने एंकर के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज करने की मांग को लेकर महराजगंज कोतवाली में लिखित तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि, अर्नब गोस्वामी के इस कृत्य से भारत में सांप्रदायिक द्वेष फैलने की आशंका पैदा हो गई है। ऐसे में राष्ट्र विरोधी कृत्य करने के मामले में इस व्यक्ति को सजा दिलाना आवश्यक है।
आपको बता दें कि, 21 अप्रैल 2020 को न्यूज़ चैनल रिपब्लिक भारत द्वारा एक कार्यक्रम प्रसारित किया गया था, जिसमें चीफ न्यूज एडिटर अर्नब गोस्वामी ने पालघर महाराष्ट्र में हुई दो साधुओं की हत्या के मामले में सांप्रदायिक भावना को भड़काने वाला भाषण देने के साथ-साथ लोगों को उकसाया गया था।
इस मामले में कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी का नाम भी घसीटा गया था। जिससे आक्रोशित होकर देश में जगह-जगह तीखी प्रतिक्रियाएं हो रही है। इसी क्रम में कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुशील पासी ने भी संज्ञान लेते हुए तथा लाकडाउन का पूरा पालन करते हुए, अकेले ही कोतवाली में जाकर कोतवाल अरुण कुमार सिंह को लिखित तहरीर दी है।
कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुशील पासी ने तहरीर के माध्यम से मांग की है कि, अर्नब गोस्वामी का कृत्य सांप्रदायिक भावना को भड़काने वाला है। उन्होंने उनके कथन को हवाला देते हुए बताया कि, अर्नब गोस्वामी ने अपने भाषण में यह कहा है कि, यदि हिंदू संतों के बजाय किसी मौलवी व पादरी की हत्या हुई होती, तो क्या शांति रहती। 80% सनातन हिंदू के संतों की हत्या पर मीडिया व श्रीमती सोनिया गांधी और कांग्रेस पूरी तरह से चुप है और भी कई आपत्तिजनक भाषण अर्नब गोस्वामी द्वारा दिया गया था।
श्री पासी ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि, उपरोक्त कार्यक्रम पूरी तरह से हिंदू जनमानस को सांप्रदायिक करने के उद्देश्य से दिया गया है। इसका परिणाम देश में कोरोना की महामारी की वजह से लगाए गए संपूर्ण लॉकडाउन में प्रचलित कानून व्यवस्था को बिगाड़ने वाला है, और जो राजद्रोह के अंतर्गत आता है। ऐसे एंकर का भाषण भारतीय दंड संहिता में सजा योग्य है, और सांप्रदायिक सौहार्द के खिलाफ है।
उन्होंने कोतवाली प्रभारी से अर्नब गोस्वामी के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने की मांग की है।

0 टिप्पणियाँ