महराजगंज क्षेत्र वासियों के लिए बड़ी खबर: स्वास्थ विभाग ने बदला अपना फैसला।। Raebareli news ।।

रजनीकान्त अवसथी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के असनी और सलेधू गांव के रहने वाले 2 लोगों को कोरोना पाजिटिव पाये जाने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने अपने पूर्व के निर्णय को बदलते हुए पुन दोनों गांवों में टीमें भेजकर सर्विलांस कराने का निर्णय लिया है। इसके अलावा दोनों व्यक्तियों के परिजनों को उनके घरों में ही क्वॉरेंटाइन करने की कार्यवाही को भी अंजाम दे दिया है।
      आपको बता दें कि, यह जानकारी देते हुए सीएचसी अधीक्षक डॉ राधाकृष्णन ने बताया कि, जिला मुख्यालय से प्राप्त नए दिशा निर्देशों के मुताबिक अब असनी और सलेथू गांव को केंद्र मानकर उनके चारों ओर साढ़े तीन किलोमीटर की परिधि के अंदर आने वाले सभी लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा।
      विश्व स्वास्थ्य संगठन के गाइडेंस के मुताबिक कोरोना पीड़ितों के परिजनों को भी उनके आवासों में ही क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है। शनिवार से महराजगंज की 12 टीमें जिनमें 68 लोग शामिल होंगे, अपने अपने क्षेत्रों में सर्विलांस का काम शुरू कर देंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ