बाबा जयगुरुदेव के भक्तों ने प्रवासी मजदूरों को बांटे 1000 लंच पैकेट।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: भारत को विश्व गुरु बनाने के संकल्प के साथ समूचे विश्व में शाकाहार और अध्यात्मवाद की अलख जगाने वाले अध्यात्म गुरु बाबा जयगुरुदेव की पुण्यतिथि पर बाबा जयगुरुदेव संगत शिवगढ़ ने क्षेत्र के बांदा-बहराइच हाईवे पर स्थित कुम्भी बॉर्डर पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सेवा भाव से प्रवासी मजदूरों को 1000 लंच पैकेट बांटे। 
     आपको बता दें कि, बाबा जय गुरुदेव जी के परम भक्त राकेश कुमार सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि, बाबा जयगुरुदेव जी के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी संत उमाकांत जी महराज ने सभी भक्तों को निर्देशित करते हुए कहा है कि, बाबा जयगुरुदेव की पुण्यतिथि पर उज्जैन में आयोजित होने वाला ऐतिहासिक भण्डारा इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते नही होगा। इसलिए सभी भक्त लॉकडाउन एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने घरों में ही श्रद्धा भाव से बाबा जयगुरुदेव की पुण्यतिथि मनाएं एवं कोरोना के संकटकाल में शासन प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अपने घरों के लिए पलायन कर रहे प्रवासी मजदूरों को लंच पैकेट एवं भोजन बांटकर उनकी हर सम्भव मदद करें। 
      श्री सैनी ने बताया कि, सन्त उमाकांत जी महराज के निर्देश के अनुक्रम में भक्तों ने अपने घरों में बाबा जयगुरुदेव की पुण्यतिथि मनायी एवं शिवगढ़ क्षेत्र के बांदा-बहराइच हाईवे पर स्थित बाराबंकी बॉर्डर पर जिला अध्यक्ष रामशंकर पाल की अगुवाई में बाबा जयगुरुदेव संगत शिवगढ़ के
जयशंकर विश्वकर्मा, हुबलाल, वीरेंद्र सिंह चौहान, गोमती, सुरेश सैनी, बीरेंद्र वर्मा, जयश्री सैनी, रामफेर सहित प्रेमी जनों
ने प्रवासी मजदूरों को लंच पैकेट बांटकर मानवता की सच्ची मिसाल पेश की।
      वहीं बाराबंकी बॉर्डर पर तैनात कोरोना फाइटर्स कॉन्स्टेबल मंतोष कुमार, प्रदीप कुमार यादव ने जय गुरुदेव भक्तों का सहयोग करते हुए प्रवासी मजदूरों को लंच पैकेट बांटते नजर आए। जय श्री सैनी ने कहा कि, कोरोना महामारी के विरुद्ध लड़ी जा रही जंग में सभी का सहयोग जरूरी है। सभी के सहयोग से ही कोरोना से जंग जीती जा सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ