लॉकडाउन के चौथे चरण में भी गरीबों को सतत भोजन व खाद्य सामग्री वितरण अभियान जारी रहेगा-मानवेंद्र पाण्डव

रजनीकांत अवस्थी
मथुरा: कांग्रेस पार्टी एवं राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के वरिष्ठ नेता और सामाजिक संगठन भारत सेवा न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी मानवेंद्र पाण्डव ने बताया कि,  लॉकडाउन के पहले चरण के पहले दिन से ही लगातार कोरोना महामारी से बचाव के बारे में जन जागरूकता करने के साथ-साथ लॉकडाउन की वजह से जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित के साथ-साथ खाद्यान्न सामग्री भी वितरण कर रहा है। जिसमें आटा चावल दाल तेल मिर्च मसाले इत्यादि कर रहा है।
     आपको बता दें कि, इसी के तहत चौथे चरण के लाक डाउन के दूसरे दिन अपने कार्यालय पर  पात्र गरीब, निर्धन, असहाय, विकलांग लोगों को अपने कार्यालय पर बुलाकर सामग्री खाद्यान्न सामग्री वितरित किया।
      इस अभियान में भारत सेवा न्यास के संरक्षक लक्ष्मी ग्रुप के चेयरमैन पंडित गजेंद्र शर्मा, प्रदेश संयोजक  रुस्तम सिंह पटेल,  प्रदेश सह संयोजक  देवेंद्र कुमार अग्रवाल, प्रदेश सचिव राजेश सारस्वत पंकज अग्रवाल, प्रदेश संवाद प्रभारी दीपक अवस्थी प्रदेश कार्यालय प्रभारी सिदार्थ बंसल, प्रदेश सचिव अनुपम सिंह, अनुराग पाण्डे महामंत्री संजीव चौधरी जिला संयोजक प्रेमशंकर शर्मा महानगर सयोजक संजय अग्रवाल यदुराज पांडव पुनीत सिंह हरिंदर परिहार गजेंद्र सिंह रविन्द्र मिश्रा आदि  का विशेष योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ