प्रशासन ने एक ही गांव में 4 कोरोना पॉजिटिव मिलने वाले गांव के चारों तरफ कर दी किलेबंदी।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कैर गांव में  मुंबई से लौटे चार युवकों के कोरोना  पॉजिटिव पाए जाने के  बाद पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने पूरे गांव को हॉटस्पॉट घोषित करके अन्य लोगों के छानबीन का काम  पूरा कर लिया है। पॉजिटिव पाए गए चारों युवक को  जहां उपचार के लिए रायन इंटरनेशनल स्कूल हॉस्पिटल लेवल वन में शिफ्ट कर दिया गया था, तो वहीं उनके परिवार, सगे संबंधी 21 लोगों को क्वॉरेंटाइन कर रैन स्कूल भेज दिया गया था। आज दूसरे दिन भी पूरा गांव सील रहा। प्रशासन ने जहां गांव में रोजमर्रा की जरूरतों के सामान पहुंचाने वालों के मोबाइल व्हाट्सएप  नंबर गांव वालों को उपलब्ध करा दिए और यह समय सारिणी भी घोषित कर दिया है। 
      आपको बता दें कि, गांव वाले आवश्यक वस्तुओं को मंगवाने के लिए प्रशासन द्वारा किए गए फोन और व्हाट्सएप नंबरों पर सुबह 10:00 बजे से 4:00 बजे तक अपनी आवश्यकता की वस्तुएं व्यापारियों को नोट करा सकते हैं, व्यापारी डिलीवरी 5:00 बजे से 7:00 बजे तक गांव में करेंगे। वहीं आज दूसरे दिन स्वास्थ्य कर्मियों का दल गांव पहुंचा और पॉजिटिव लोगों से मिलने वाले 21  लोगों को पहले ही बछरावां के रैन गांव क्वॉरेंटाइन किया गया था। 
     वहीं द्वितीय चक्र की जांच में  63 उन लोगों को चिन्हित कर  लिस्ट तैयार कर उनको होम क्वॉरेंटाइन कर दिया है। आशा बहुओं को निर्देश दिया गया है कि, क्वॉरेंटाइन किए गए लोगों के मकानों को चिन्हित करके लगातार उन पर निगाह रखी जाए, ऐसे लोगों को 21 दिनों तक निगरानी में रखा जाएगा। वहीं ग्राम प्रधान गंगाराम पासी की अगुवाई में समाज सेवकों का एक दल घर-घर गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन पैकेट पहुंचाने का कार्य किया कर रहा है।
      आज दूसरे दिन भी एसडीएम विनय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी, तहसीलदार विनोद कुमार सिंह, ईओ महराजगंज डॉक्टर राजेश कुमार, बीडीओ प्रवीण कुमार पटेल, कोतवाल अरुण कुमार सिंह ने सील किए गए रास्तों का निरीक्षण किया। गांव में साफ सफाई का काम जोरों पर है। नालियों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है। प्रशासन ने चारों ओर से किलेबंदी कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ