रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: विगत कुछ समय से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ लखनऊ को सूचनाएं प्राप्त हो रही थी कि, झारखंड राज्य से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली व अन्य स्थानों पर ट्रकों/कंटेनर आदि में आवश्यक सामग्री जैसे प्याज, आलू, अनाज आदि की बोरियों के मध्य छिपाकर मादक द्रव्यों की तस्करी करने वाला एक संगठित गिरोह सक्रिय है। उक्त संबंध में इन पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए इनसे बरामदगी व गिरफ्तारी किए जाने हेतु समस्त टीमों/इकाइयों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे। जिसके अनुपालन में मुख्यालय एसटीएफ लखनऊ में नियुक्त पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार नागर के नेतृत्व वाली टीम द्वारा अभिसूचना संकलन की कार्यवाही प्रारंभ की गयी व मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
आपको बता दें कि, जमीनी व इलेक्ट्रानिक सर्विलांस का प्रयोग करते हुए प्राप्त सूचनाओं को सत्यापित करते हुये महत्वपूर्ण अभिसूचना संकलन प्राप्त हुआ कि, जनपद बरेली से अकरम नाम के व्यक्ति द्वारा बड़े पैमाने पर अफीम व अन्य पदार्थों की तस्करी कंटेनर व ट्रकों में ले जाए जाने वाले सामान के मध्य छिपाकर झारखंड राज्य से बरेली जनपद व अन्य स्थानों पर तस्करी करके मंगाई जाती है। तदोपरांत उसकी बिक्री पंजाब हरियाणा व विभिन्न राज्यों में की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगई के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद राय के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी डलमऊ के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत आज दिनांक 18 मई 2020 को थानाध्यक्ष गदागंज धीरेन्द्र कुमार यादव व हमराही पुलिस टीम द्वारा मुखविरखास की सूचना पर सयुंक्त संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान सरदारगंज तिराहे से नासिर पुत्र अमीर अहमद निवासी राई नवादा पोस्ट नदेली थाना बहेड़ी जनपद बरेली को डीसीएम वाहन संख्या UK06-CB-4391 में अवैध रूप से तस्करी हेतु ले जायी जा रही 04 किलोग्राम अफीम अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग-80,000,00 रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके विरुद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या-174/2020 धारा-8/ 18/23(ग) स्वापक द्रव्य और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पूछताछ करने पर अभियुक्त उपरोक्त द्वारा बताया गया कि, यह अफीम जो वह झारखंड से ला रहा था, वह झारखंड के गढ़वा से एक व्यक्ति से खरीदा था। जिसका नाम पता उसे नहीं मालूम है। यह अफीम बेचने का अवैध कारोबार वहई और अकरम पुत्र अब्दुल खान निवासी बरेली मिलकर करते है। कल माल लेने के बाद अकरम को बता दिया था कि, माल मिल गया है। क्योंकि हम लोग काफी दिनों से इसका अवैध कारोबार करते हैं और पंजाब, हरियाणा व अन्य राज्यों में इसकी बिक्री करते हैं। आज भी अकरम से हमारी मुलाकात ऊँचाहार में हुयी थी।
पुलिस ने इनके पास से 04 किलोग्राम अवैध अफीम,01 डीसीएम वाहन संख्या-UK06-CB-4391 व 7000 रूपये नकद बरामद किया है। इस कार्य में धीरेन्द्र कुमार यादव थानाध्यक्ष गदागंज, उप-निरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय एसटीएफ टीम लखनऊ के मुख्य आरक्षी रूपनारायण उपाध्याय, अंजनी यादव, संतोष, आरक्षी कौशलेन्द्र प्रताप सिंह उपाध्याय, आरक्षी मेघश्याम उपाध्याय व ब्रम्ह सिंह उपाध्याय थाना गदागंज रायबरेली,मुख्य आरक्षी चालक जाकिर हुसैन व चालक उपेन्द्र नाथ त्रिपाठी एसटीएफ टीम लखनऊ ने अपनी सराहनीय भूमिका निभाई।

0 टिप्पणियाँ