मिर्जापुर। कोरोना को लेकर घबराए माहौल में एक हल्की सी खुशी की चमक यह दिखी कि पड़ोस के जनपद भदोही के पॉजिटव मरीज की पहली रिपोर्ट निगेटिव आई हैं । उसका अगला टेस्ट होगा, उसमें भी निगेटिव आएगा तो विंध्याचल में भर्ती 7 में एक की कमी हो जाएगी ।
दर-असल जिले में मुंबई से आने वालों की एक साथ 4 लोग पॉजिटिव एक दो दिन के अंतराल पर आ गए जिसमें 3 तो रविवार को ही थे । इसके अलावा निजी साधनों, पैदल और 14-15 मई को स्पेशल ट्रेनों से मुंबई वालों के आने से जिले का परिदृश्य बदल गया है वरना यहां लोग निश्चिंतता से जीवन यापन कर रहे थे । पूरे दिन कछवा के पीर खाँ निवासी विशाल की रिपोर्ट के बारे में लोग उत्सुक थे कि उसकी रिपोर्ट आई या नहीं ? इसकी पत्नी एवं बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई थी । जबकि इसके सगे रिश्तेदार की वाराणसी में पॉजिटिव आ गई थी । वह भी इन लोगों के साथ ही मुंबई से आया था ।
सलिल पांडेय, मिर्जापुर

0 टिप्पणियाँ