कोरोना न होता तो ये यात्री पर्यटक और मां विंध्यवासिनी के भक्त कहलाते!---
मिर्जापुर। प्रशासनिक सेवा में चयन के लिए होने वाली परीक्षाओं में जितनी मेहनत ऑफिसरों ने की होगी, उससे कहीं अधिक तैयारी और रात्रि-जागरण कोरोना की परीक्षा में करना पड़ रहा है । लॉकडाउन के दौरान हुई तैयारी से ज्यादा परीक्षा की घड़ी 14 और 15 मई को प्रशासन को देनी है । इसके लिए परीक्षा केंद्र में सीटिंग व्यवस्था की गई है । कोई अपने सीट से इधर-उधर हुआ तो डिबार हो सकता है । इस परीक्षा का असली कंट्रोलर जैसे कोरोना ही हो गया है ।
शताधिक अधिकारी-कर्मचारी को दिया गया है प्रवेश-पत्र- दर असल गुजरात से 13 मई को रात्रि 8:30 बजे चलकर एक स्पेशल ट्रेन 14 मई को अपराह्न 3 बजे एवं 14 मई को दूसरी ट्रेन पूर्वाह्न 11:30 पर चलकर 15 मई को सुबह 6 बजे आएगी । इसमें श्रमिक वर्ग के लोग ज्यादा हैं । सामान्य स्थिति होती तो ये पर्यटक या मां विंध्यवासिनी के भक्त माने जाते लेकिन इस घनघोर अंधेरी घटाओं के बीच आने के कारण जिले के लोग भयातुर नजरों से इन्हें अभी से जानने और देखने लगे हैं ।
छोटा यूपी दिखेगा रेलवे स्टेशन पर- इन दोनों दिन मिर्जापुर के लोग तो एक दिन ही आएंगे लेकिन दोनों दिनों के बीच कुल मिलाकर 16 जनपदों के लोग रहेंगे इसमें कई महानगर के लोग भी शामिल रहेंगे । इन्हें यही उतार कर एवं भोजन, स्वास्थ्य की जांच कराकर सरकारी बस से उनके जिलों के लिए रवाना किया जाएगा ।
पूरब-पश्चिम, उत्तर-दक्षिण से मंगलकामना की व्यवस्था- धर्मनगरी में धर्मशास्त्रों के अनुसार चतुर्दिक दिशाओ से चाक-चौबंद व्यवस्था का रोड-मैप तैयार किया गया है । कुछ की इंजन की ओर से तो कुछ की ट्रेन के पिछले हिस्से की ओर से तो कुछ की अलग-अलग 1 से 4 नंबर तक के गेट से गणना की जाएगी । ताकि आपाधापी न हो ।
किसके जिम्मे कौन सा जिला- नगर मजिस्ट्रेट जगदम्बा सिंह को अयोध्या, गोरखपुर, आजमगढ़, बस्ती और देवीपाटन जिला मिला है। जबकि उपजिलाधिकारी श्री सुरेंद्र बहादुर सिंह के जिम्मे अलीगढ़, विंध्याचल, सहारनपुर एवं वाराणसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है इसी तरह वन बन्दोवस्त अधिकारी श्री संजय श्रीवास्तव के कंधों पर प्रयागराज, चित्रकूट, झांसी एवं कानपुर का दायित्व दिया गया है तथा तहसीलदार (न्यायिक) श्री कर्मेन्द्र कुमार लखनऊ, बरेली एवं मुरादाबाद के यात्रियों की खैर ख़्वाही में रहेंगे ।
DM और SP मुख्य नियंता - शासन का निर्देश मिलते ही DM श्री सुशील कुमार पटेल एवं SP डॉ धर्मजीत सिंह रेलवे स्टेशन की बारीकी से मुआयना कर चुके है । सारी स्थितियों पर नजर इन अधिकारियों के साथ कमिश्नर श्रीमती प्रीति शुक्ला एवं IG श्री पीयूष श्रीवास्तव* की भी रहेंगी ही । शासन से आए अधिकारी भी नजर बनाए रखेंगे ।
सलिल पांडेय, मिर्जापुर ।

0 टिप्पणियाँ