आंधी तूफान आने से जनजीवन अस्त-व्यस्त।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: लगातार बीते कई दिनों से आंधी तूफान ने लोगों का जीवन अस्तव्यस्त कर रखा है। गत दिवस रविवार की शाम आए तेज आंधी तूफान में लोगों का भारी नुकसान हो गया।
     आपको बता दें कि, इसी क्रम में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत शेखपुर समोदा के गजियापुर ग्राम सभा में राधेश्याम मॉल पुत्र श्री राम मौर्य के घर के सामने नीम का पेड़ बिजली के तारों पर गिरने से 3 पोल गिर गए। इसके उपरांत पेड़ बिजली के तारों समेत उनके टीन पर जा गिरा, गनीमत रही बंगला के नीचे बैठे घरवाले आवाज सुनकर अचानक बाहर की ओर निकल आए। जिससे पेड़ सहित टीन के नीचे दबने से यह लोग बच गए।
    फिलहाल कोई हताहत नहीं हुआ है। कोरोना वायरस के चलते लगातार लाक डाउन 3 में लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। आय के सारे साधन बंद हैं।
      विदित हो कि, उक्त परिवार अत्यंत ही गरीब है। इस परिवार के नुकसान की भरपाई के लिए मौजूदा लेखपाल को सूचना दे दी गई है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आग्रह किया है कि, लेखपाल के द्वारा मौके का मुआयना करवा कर हर संभव मदद की जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ