अज्ञात कारणों से लगी आग में गुमटी जलकर स्वाहा।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: स्थानीय  कस्बे के  शिवगढ़ रोड मार्ग पर छोटी नहर के पास एक लकड़ी की गुमटी आग में जलकर स्वाहा हो गई।
     आपको बता दें कि, प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते रविवार को कस्बे के बाहरी छोर में शिवगढ़ रोड पर अज्ञात कारण से आग लग गई। देखते ही देखते तेज आंधी तूफान चलने लगा जिसके कारण बंगले के बगल में रखी अवधेश शुक्ला निवासी बछरावां की गुमटी आग के हवाले हो गई, और कुछ ही पलों में राख के ढेर में तब्दील हो गई।
      उसके ही बगल में महेश शर्मा की लकड़ी की दुकान में भी आग ने असर दिखाया और काफी हद तक नुकसान हो गया। आग की लपटों को देखते हुए स्थानीय नागरिकों द्वारा शासन प्रशासन को तुरंत सूचना दी गई।  फायर ब्रिगेड और लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया और बड़ी घटना होने से बच गई। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ