रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: वैश्विक महामारी का रूप चुके कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण काल में शिवगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैंती की रहने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्री जनक दुलारी घर-घर जाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोगों को आरोग्य सेतु एप के लाभ बताकर, सरकार का आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करवा रही हैं।
आपको बता दें कि, अपना फर्ज निभा रही जनक दुलारी ने जानकारी देते हुए बताया कि, ये ऐप डाउनलोड करने के बाद करोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने पर तुरंत अलर्ट कर देता है। जनक दुलारी ने सभी से अपील करते हुए कहा कि जिसके पास भी एंड्राइड मोबाइल फोन हो आरोग्य सेतु एप जरूर डाउनलोड करें। और दूसरों को डाउनलोड कराएं।
कोरोना के विरुद्ध लड़ी जा रही जंग में सभी का सहयोग जरूरी है। तभी कोरोना से जंग जीती जा सकती है। कोरोना के विरुद्ध जंग लड़ रही आंगनबाड़ी कार्यकत्री जनक दुलारी की कार्यशैली की हर कोई सराहना कर रहा है।

0 टिप्पणियाँ