आंधी, तूफान, बारिश ने मचाई तबाही
रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: रविवार की शाम साढे 5 बजे तेज आंधी, तूफान के साथ हुई बारिश ने जमकर तबाही मचाई। जिसके कहर से क्षेत्र में सैकड़ों पेड़ धराशाई हो गए। आम और मेंथा की फसल को भारी नुकसान हुआ है। झुग्गी झोपड़ी रखकर एवं पन्नी तानकर रह रहे दर्जनों परिवार बेघर होकर खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं।
आपको बता दें कि, कोरोना महामारी के चलते घोषित लॉकडाउन से जहां गरीबों, असहायों एवं दिहाड़ी मजदूरों की पहले से अत्यंत दयनीय स्थिति थी। बाकी बची कसर आंधी तूफान ने पूरी कर दी। पेड़ों के गिरने से क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है, रात भर शिवगढ़ क्षेत्र अंधेरे में गुल रहा। गनीमत है कि क्षेत्र में किसी प्रकार की जनहानि नही हुई है। क्षेत्र के बांदा-बहराइच हाईवे पर पिपरी गांव के पास विशालकाय पेड़ गिरने से कई घंटे आवागमन बाधित रहा है।

0 टिप्पणियाँ