रजनीकांत अवस्थी मथुरा: कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जीतने के लिए शहरवासी जागरूकता का परिचय दे रहे हैं। लॉकडाउन में जरूरतमंद लोगों के साथ बेसहारा जानवर व पशुओं को भी खाना खिला रहे हैं। इसी क्रम में ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजिस्टर्ड उत्तर प्रदेश ने महानगर मथुरा में एक अनोखी मुहिम चलाकर बेजुबान भूखे जानवरों के पेट भरने का काम कर रहा है। लॉक डाउन के बाद जानवरों को खाना न मिलने के कारण बंदरों और गाय व अन्य जानवरों की हालत बहुत खराब है। इसी का संज्ञान लेते हुए पिछले काफी दिनों से लगातार प्रदेश महासचिव मोहन श्याम शर्मा के संयोजन में ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति उत्तर प्रदेश की टीम कैंट रेलवे, भूतेश्वर, डीग गेट चौराहा होते हुए गोकुल रेस्टोरेंट तक हर रोज अभियान चलाया जा रहा है।
आपको बता दें कि, ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति द्वारा चलाए जा रहे अभियान में बंदरों के साथ-साथ गाय और नंदी बाबा के लिए भी भोजन के रूप में भीगेे हुए टमाटर, चने केले, और हरे खीरे के साथ-साथ हरी सब्जियां लेकर पहुंचेते है। कई दिनों से भूखे बंदर वा अन्य जानवर भोजन को देखकर प्रफुल्लित होते हैं और मनपसंद भोजन ले रहे है l
इस अवसर पर समिति प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने सभी लोगों से आह्वान किया है कि, लॉक डाउन के समय मनुष्य के साथ जानवर भी परेशान है। उन्होंने कहा कि, मनुष्य तो मनुष्यों की मदद कर रहा है किंतु इस सब चक्कर में हम जानवरों को भूल गए है। जिसकी वजह से आज जानवर भूखे रहते हैं। मनुष्यों के साथ जानवरों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।
वहीं कृषि मंडी सचिव सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि, आज के समय में हर कोई अपने लिए परेशान है। लेकिन इस समय ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति बहुत सराहनीय कार्य कर रही है। उसके लिए पूरी टीम को उन्होंने बधाई दी, साथ ही सभी लोगों से जानवरों की सेवा करने की अपील करते हुए समिति के साथ जगह-जगह जानवरों की सेवा भी की। प्रदेश महासचिव मोहन श्याम शर्मा ने कहा कि, उनकी समिति समय-समय पर लॉक डाउन के समय जरूरतमंद लोगों को भोजन की व्यवस्था करती आ रही है। आज उन लोगों ने जानवरों के भोजन की व्यवस्था की है, और यह मुहिम लगातार चलते रहेगे।
मुख्य प्रदेश महासचिव मनीष दयाल ने कहा कि, लॉक डाउन के समय हम सबकी जिम्मेदारी है कि, हम अपने साथ साथ जानवरों का भी ध्यान रखें। इसके चलते हम लोग भी अपने आसपास जानवरों का ख्याल रखें, और उन्हें भी भोजन कराएं।
इस अवसर पर मोहन श्याम शर्मा, सत्यदेव शर्मा बृजेश शर्मा ,रवि चौधरी, जितेंद्र अरोरा ,चंद्र मोहन दीक्षित ,राजू चौहान , वीरेंद्र चौधरी,धीरज शर्मा,गौरव बर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ