2 महिलाओं सहित चार लोगों पर मुकदमा पंजीकृत
रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: शिवगढ़ थाना क्षेत्र के अकबरगंज मजरे अलीपुर में मंगलवार की शाम खेत की मेड़ को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी,डण्डा,कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर 48 वर्षीय अधेड़ को मरणासन्न कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्यवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक शिवगढ़ थाना क्षेत्र के अकबरगंज मजरे अलीपुर में मंगलवार की शाम खेत की मेड को लेकर संतलाल लोधी व दूसरे पक्ष के बीच शुरु हुई कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। जिसमें सन्तलाल बुरी तरह से घायल हो गया। संतलाल लोधी ने कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप लगाया है। घायल संतलाल लोधी की हालत गम्भीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे सीएचसी शिवगढ़ से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
घायल संतलाल लोधी की तहरीर पर पुलिस ने 2 महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर तीन अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।
शिवगढ़ थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि, घायल संतलाल लोधी की तहरीर पर दो महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्यवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

0 टिप्पणियाँ