राजमहल में एक माह पूर्व से चलाई जा रही अन्न बैंक।। Raebareli news ।।

शिवगढ़ राजमहल में जरूरतमंदों को वितरित की गई राशन किट
रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: पूर्व एमएलसी एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य राजा राकेश प्रताप सिंह के शिवगढ़ राजमहल में बुधवार को क्षेत्र के अलग-अलग गांव से पहुंची 2 दर्जन से अधिक गरीब, असहाय महिलाओं को राजा राकेश प्रताप सिंह एक समर्थन व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि शशी भदौरिया तथा प्रधान संघ अध्यक्ष विनोद सिंह ने राशन किट देकर मदद की।
      आपको बता दें कि, कोरोना महामारी के चलते देश में घोषित लॉकडाउन से प्रभावित गरीब, असहाय एवं जरूरतमंदों की मदद के लिए पूर्व एमएलसी एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य राजा राकेश प्रताप सिंह द्वारा शिवगढ़ राजमहल में एक माह पूर्व से अन्नदान बैंक चलाई जा रही है।
      शिवगढ़ राजमहल में आने वाले जरूरतमंदों को राशन किटें वितरित करने की जिम्मेदारी राजा राकेश प्रताप सिंह के समर्थकों में सत्येंद्र सिंह उर्फ शशी भदौरिया, प्रधान संघ अध्यक्ष विनोद सिंह, हनुमान सिंह, पड़रिया प्रधान रामराज सिंह,नेरथुआ प्रधान प्रतिनिधि उमेश सिंह सहित लोग ने मानवता की सच्ची मिसाल पेश कर रहे हैं। जिसमें गूढ़ा प्रधान रामहेत रावत, सराय छत्रधारी प्रधान प्रतिनिधि सतीश श्रीवास्तव, भवानीगढ़ प्रधान जयन्ती देवी शुक्ला, ढेकवा प्रधान राजबहादुर सहित लोग सहयोग कर रहे हैं।
     पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि, लॉकडाउन के समाप्त होने तक राजमहल में यूं ही अन्न बैंक चलती रहेगी। जिनका उद्देश्य, क्षेत्र का कोई गरीब परिवार एवं असहाय व्यक्ति भूखा ना सोए। श्री सिंह ने अन्नदान बैंक में सहयोग कर रहे सभी ग्राम प्रधानों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ