जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: शिवगढ़ थाना क्षेत्र के नइन मजरे दहिगवां में दो पक्षों में जमकर लाठियां चटकी। जिसमें से एक पक्ष से तिलक पुत्र बुधई, हुबलाल पुत्र बुधई, मिथिलेश पत्नी तिलकराम, फूलमती पत्नी बुधई,10 वर्षीय मासूम प्रमोद पुत्र तिलक सहित आधा दर्जन लोग गम्भीर रुप से घायल हो गये। पीड़ित  तिलक ने गांव के ही हरिकेश, महेश,सुरेश, नन्कू सहित एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
      आपको बता दें कि, सूचना पर गांव पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया। शिवगढ़ पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराकर जांच पड़ताल शुरु कर दी है। शिवगढ़ थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि, तहरीर मिली जांचकर विधिक कार्यवाई की जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ