कोरोना का एक मरीज सीरियस : BHU रवाना

मिर्जापुर । सत्यवान को बचाने के लिए सावित्री की तीन दिवसीय तपस्या का पहला दिन 20 तारीख  अपने को बीस साबित करता हुआ आया । पिछले तीन दिनों की तरह कोरोना पॉजिटिव की तरह कष्टदायी ख़बर लेकर नहीं उदित हुआ लेकिन एक मरीज के सीरियस होकर BHU भेजे जाने की बुरी खबर मण्डल के सोनभद्र वासियों के लिए जरूर ले कर आया है ।
सोनभद्र में भर्ती मरीज हालांकि 19 मई को दोपहर ही सीरियस हो गया । उसे चक्कर आने लगा । स्थानीय डॉक्टरों ने यहां से रिफर करना ही बेहतर समझा ।
शेम्फोर्ड स्कूल से बना अस्पताल : पहला मरीज भर्ती

19 मई को शाम एक और मरीज  विजयपुर के पॉजिटिव होने पर उसे बसही स्थित शेम्फोर्ड स्कूल में दाखिल कर इसका यद्घघाटन क्वारन्टीन सेंटर के रूप में बड़े मंगलवार को कर दिया गया । वह भी इस कारण से कि यदि अकस्मात कई मरीज आ जाएं तो समस्या न खड़ी हो । एक से शुरु कर स्वास्थ्य विभाग ने पूर्वाभ्यास किया है ।
लक्षण वाले यहीं होंगे भर्ती
---
तय किया गया है कि स्वैब टेस्ट के पहले लक्षण दिखने पर मरीजों को विंध्याचल CHC पर न भर्ती कर उन्हें शेम्फोर्ड में भर्ती किया जाएगा । ताकि विंध्याचल में लोड कम पड़े ।
20 मई तक की स्थिति

इन दिनों भर्ती मरीजों में मिर्जापुर के 20, सोनभद्र के 4 तथा भदोही के 5 मरीज हैं । सोनभद्र के इन 4 में डिस्प्यूट यह खड़ा हो गया है कि इनको सोनभद्र अपना नहीं मान रहा है । सोनभद्र का कहना है कि भले वे उसके जिले का है लेकिन क्वारन्टीन मिर्जापुर से है, इसलिए इसे मिर्जापुर अपना माने । मिर्जापुर ने फिलहॉल सोनभद्र के पोर्टल पर ही इसे लोड कर दिया है । शासन के निर्देश से स्थिति क्लियर होगी ।
हॉट-स्पॉट को लेकर हाट स्थिति- कल छितमपट्टी एवं पटेहरा को लेकर भ्रम फैल गया था कि इसे हॉटस्पॉट बना दिया गया है। चूंकि यहां के एक एक पॉजिटिव मरीज गांव में आए ही नहीं लिहाजा बाद में DM ने आदेश संशोधित कर दिया । कल केवल नकहरा ही हॉटस्पॉट बनाया गया ।
अघोषित रेड जोन
--
स्वास्थ्य विभाग बिना शासन के निर्णय के यह मानकर तैयारी कर रहा है कि इसे शासन द्वारा रेड जोन कभी भी घोषित कर दिया जाएगा । पब्लिक तो 20 केस होते ही इसे रेड जोन मान बैठी है । रेड जोन घोषित होते समय कुल मिले पॉजिटिव केस को भी ध्यान में रखने का विधान है । भले वे स्वस्थ होकर मुक्त हो चुके हों । मिर्जापुर में तीन जमती स्वस्थ होकर जा चुके हैं ।
कछवा का दूसरा सैम्पल गया
---
कछवा के पीर खां वार्ड में जिस रीता के घर कुल 7 पॉजिटिव आए थे, उनका दूसरा सैम्पल  मंगलवार को लिया गया लेकिन  बुधवार की सुबह लखनऊ वाहन से भेजा गया है ।
शेम्फोर्ड में 150 बेड होगा ।
                  -सलिल पांडेय, मिर्जापुर ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ