कोरोना देश के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती हम सभी को मिलकर लड़ना होगा-मानवेन्द्र पाण्डव

रजनीकांत अवस्थी
मथुरा: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और भारत सेवा न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र पाण्डव ने जानकारी देते हुए बताया है कि, वैश्विक महामारी कोरोना आपदा संकट के कारण पिछले  महीने से लॉक डाउन की स्थिति में भारत सेवा न्यास के द्वारा प्रदेश व देश में अपनी टीमों के माध्यम से  गरीब ,निर्धन, विकलांगों ,विधवा असहाय के भूख की पीड़ा को दूर करने के निरंतर प्रयास जारी है। इस अभियान में लगे भारत सेवा न्यास की टीमें मथुरा एवं गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र के पात्रों को उनके घरों पर जा जा कर खाद्य सामग्री  देकर राहत पहुचाने का काम कर रही है।
     आपको बता दें कि, श्री पांडवा ने बताया कि, अति गरीब परिवारों को भोजन वितरण का अभियान लॉक डाउन तक चलता रहेगा। भारत सेवा न्यास के संरक्षक और लक्ष्मी ग्रुप के चेयरमेन पंडित गजेंद्र शर्मा  ने कहा कि, भारतसेवा न्यास लोगों की भलाई के लिए निरंतर कार्य कर रहा है और इस कोरोना  आपदा के समय में सतत  सेवाएं गरीबों निर्धनों और असहाय व्यक्तियों को दी रही है।
      इस अभियान में भारत सेवा न्यास के  संगरक्षक एवं लक्ष्मी ग्रुप के चेयरमैन पंडित गजेंद्र शर्मा, मध्य प्रदेश  प्रभारी कृतनजय  उपाध्याय, उत्तर प्रदेश संयोजक रुस्तम सिंह लोधी, उत्तर प्रदेश सह संयोजक इंजीनियर देवेंद्र कुमार अग्रवाल , प्रदेश संयोजक महिला अनिता चौधरी, संगीता पांडव ,प्रदेश संगठन मंत्री अनुराग पांडे, प्रदेश संबाद प्रभारी दीपक अवस्थी, प्रदेश महामंत्री संजीव चौधरी ,प्रदेश सचिव अनुपम सिंह ,राजेश सारस्वत पंकज अग्रवाल,  जिला संयोजक प्रेम शंकार शर्मा, मथुरा महानगर संयोजक संजय अग्रवाल,  रविंद्र मिश्रा पुनीत सिंह आदि का विशेष योगदान है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ