प्रशांत शर्मा
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के संतोषपुर मजरे जनई गांव में अपनी भूमि धरी जमीन पर निर्माण कर रहे एक युवक की बनी बनाई पक्की दीवार गांव के ही दबंग व सरहंग प्रति पक्षी गणों ने गिरा दी। जिसकी लिखित शिकायत पीड़ित ने कोतवाली पुलिस महराजगंज को दी है।
आपको बता दें कि, पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में रामचंद्र पुत्र हनुमान निवासी ग्राम संतोषपुर मजरे जनई ने कहा है कि, उनकी भूमि घाटा संख्या 1896 में रकबा 0.1 26 हेक्टेयर जमीन संतोषपुर मजरे जनई गांव में भू राजस्व अभिलेखों में अंकित है, तथा उनकी मां ब्रज रानी पत्नी आसरे के नाम बतौर संक्रमणीय भूमिधर के रूप में दर्ज है। जिस पर वह अपनी पक्की दीवार बनाकर तैयार किया था।
कल 16 मई 2020 की सुबह 6:00 बजे गांव के दबंग प्रति पक्षी गण राम सागर पुत्र मैकू लाल, शिवपूजन पुत्र शिव मोहन पुत्र दुलारे, राजू सिंह पुत्र मल्लू सिंह तथा 10 अज्ञात व्यक्ति सामाजिक फैसला करने आए और सामाजिक फैसले में भी वह जमीन मेरी ही निकली। जिस पर बात करते-करते दबंग प्रति पक्षी गणों ने मेरी पक्की दीवार ढहा दी, और मना करने पर मारपीट व अमादा फौजदारी हो गए। जिसकी लिखित शिकायत पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से कर दी है।
शिकायती पत्र में यह भी लिखा है कि, दबंग प्रति पक्षी गण सरहंग किस्म के व्यक्ति हैं तथा आए दिन गंभीर घटनाओं को अंजाम देते हैं।

0 टिप्पणियाँ