मिर्जापुर। कोरोना की खलनायकी प्रवृत्ति यह है कि वह समाज का कोना कोना झांक रहा है । जिधर झांक रहा उधर सारी व्यवस्था में भूकम्प आ जा रहा है ।
इसी क्रम में भावी पीढ़ी हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं के भविष्य पर भी वह कुंडली मारे बैठ गया है ।
सोमवार को DM श्री सुशील कुमार पटेल ने पूरी कमर कसी कि इन परीक्षार्थियों के भविष्य को कोरोना की परवाह किए बिना उज्ज्वल बनाने के लिए परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन मंगलवार से कराया जाए लेकिन लखनऊ से जांचने पर रोक का व्हिसिल बज गया और फिर मुकम्मल इंतजाम को ब्रेकडाउन कर दिया गया । यह निर्णय हुआ क़ि सिर्फ हरे जोन में ही मूल्यांकन होगा । अब हो सकता है कि 21 दिन से जिले में कोई पॉजिटिव केस नहीं आए तो 6 मई को यह जोन ग्रीन जोन में छलांग लगा लेगा, वरना कोई और निर्णय होगा ।
जिले में 5 केंद्र बनाए गए थे जिसमें 2 लाख, 98 हजार 785 कापियों का मूल्यांकन होना था जबकि पहले यहां राजस्थान इ कॉलेज में 86हजार 237 में सिर्फ 1479 का मूल्यांकन हुआ था । इसी तरह BLJ में 36714 में 4075, माताप्रसाद माता भीख में 87032 में 7600, GIC में 49906 में 5616 एवं कांसीराम नार्मल स्कूल में 38890 में 3326 कापियां ही जंच पाई थीं । अगले 2 दिन में स्थिति स्पष्ट होने की सँभावना है।
सलिल पांडेय मिर्जापुर।

0 टिप्पणियाँ