बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी, कृषक की दर्दनाक मौत

रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: बाइक के अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटने से कृषक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। घटना शिवगढ़ थाना क्षेत्र के हसवा गांव के पास की है।
     आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक शिवगढ़ थाना क्षेत्र के हसवा गांव के रहने वाले कृषक हरिश्चंद्र (45) पुत्र स्वर्गीय सूर्य बली के परिवार की बेहद माली हालत है। जिसके घर में खाद्य सामग्री समाप्त हो गयी थी। जिसको लेकर सोमवार की देर शाम हरिश्चंद्र तिलेण्डा निवासी अपने साडू के यहां बाइक से खाद्य सामग्री लेने जा रहा था। तभी तिलेण्डा-हलोर सम्पर्क मार्ग पर हसवा गांव के करीब बड़ी लाइन के नीचे हरिश्चंद्र की बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। 
     सूचना पर 108 एंबुलेंस पहुंची तो हरिश्चंद्र की सांसे थम चुकी थी। जिसे एंबुलेंस से आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां ले जाया गया, जहां पर प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण के पश्चात डॉक्टरों ने हरिश्चंद्र को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
     जिसकी खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के करुण क्रंदन से समूचा गांव कराह उठा।
परिजनों का रो - रोकर बुरा हाल
मृतक हरिश्चंद्र अपने पीछे पत्नी पार्वती, पुत्री शालिनी (15) , सपना (6) पुत्र शुभम (13) , शिवम (10) को छोड़ गया है। मृतक की पत्नी एवं बच्चों का रो - रोकर बुरा हाल है।
परिवार की है बेहद माली हालत है।
कृषक हरिश्चंद्र के परिवार की बेहद माली हालत है, जो खेती में मेहनत करने के साथ ही दूसरों की मेहनत मजदूरी करके किसी तरह परिवार की जीविका चलाता था। कोरोना महामारी को लेकर देश में घोषित लॉकडाउन के चलते कहीं काम न मिलने के कारण हरिश्चंद्र के सामने जीविका का संकट छाने लगा था। सोमवार की देर शाम हरिश्चंद्र अपने साढू के यहां खाद्य सामग्री लेने जा रहा था तभी व हादसे का शिकार होकर काल के गाल में समा गया।
खाद्य सामग्री की जगह पहुंचेगी कृषक की लाश
परिजनों को क्या पता था कि  घर से खाद्य सामग्री लेने के  लिए निकले हरिश्चंद्र राशन की लास घर पहुंचेगी। घर से निकला था राशन लेने अब राशन की जगह हरिश्चंद्र की लाश घर पहुंचेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ