बुखार व पेट दर्द से चौदह वर्षीय लड़की की मौत।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के पूरे सूबेदार मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला के रहने वाले एक किसान की 14 वर्षीय पुत्री का बुखार, पेट दर्द के चलते पीड़ित होने पर इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। उपचार के दौरान आनन फानन उसकी मौत हो गई। जिससे गांव में मातम का माहौल हो गया।
     आपको बता दें कि, गांव निवासी बुधराम कोरी की 13 साल की पुत्री शांती को बुखार पेट दर्द जैसी बीमारी के चलते आज तड़के सीएचसी महराजगंज लाया गया। डॉक्टरों ने जैसे ही इलाज शुरू किया कि, उसकी मौत हो गई। प्रभारी अधीक्षक डॉक्टर भावेश कुमार यादव ने बताया कि, जब उसे इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। उसकी हालत बहुत गंभीर थी। उसे तेज बुखार के साथ साथ पेट दर्द झटका आने की बीमारी थी।
     उसकी मौत की खबर गांव पहुंचते ही पूरे गांव में मातम का माहौल हो गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ