जाने माने इलेक्ट्रीशियन व प्रमुख समाजसेवी बृजेंद्र सिंह के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के जाने-माने इलेक्ट्रीशियन और प्रमुख समाजसेवी बृजेंद्र सिंह 50 का निधन हो गया। उनके निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।
      आपको बता दें कि, मूल रूप से नरई गांव के रहने वाले ब्रजेंद्र सिंह ने महराजगंज को अपनी कर्मभूमि बना रखा था। लाइट एंड साउंड सर्विस के व्यवसाय में क्षेत्र में उनका डंका बजता था। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
      उनके निधन पर जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता प्रभास साहू, चेयरमैन महराजगंज सरला साहू, लोकतंत्र सेनानी सत्यनारायण गुप्ता, सूरजभान सिंह, डा एमपी सिंह, राजेंद्र सिंह उर्फ राजू भैया, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह, पूर्व प्रमुख राम शंकर चौधरी, कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुशील पासी, डॉक्टर विचित्र चौधरी, प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, सोमनाथ बैस, रमेश अवस्थी सहित बड़ी तादाद में लोगों ने उनके निधन पर शोक जताया है।
     उनके परिजनों ने संपूर्ण लाक डाउन के तहत सरकारी निर्देशों का अनुपालन करते हुए उनकी अंत्येष्टि कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ