रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: तपती दोपहरी की परवाह न करते हुए मोन गांव की आंगनबाड़ी कार्यकत्री नीलम सिंह लगातार अपने क्षेत्र में नौनिहालों को जिनमें एक सें 3 वर्ष से लेकर 6 वर्ष के बच्चे, किशोरियों धात्री व अन्य पात्र महिलाओं को घर घर जाकर व मोन गांव के प्रधान सरोजिनी सिंह के आवास पर पुष्टाहार का वितरण कर रही है।
आपको बता दें कि, पुष्टाहार वितरण के दौरान आए हुए लाभार्थियों को वह लगातार समझा रही हैं कि, पुष्टाहार का नियम से लेना स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ती की मेहनत को देखकर लगा कि, वास्तव में वह अपने कर्तव्य का पूरी ईमानदारी से पालन कर रही हैं।
इस संवाददाता ने जब नीलम सिंह से कहा कि, गांव में पुष्टाहार वितरण के दौरान घर घर जाकर पोषाहार वितरण करते क्या आपको कोरोनावायरस का डर नहीं सताता है, तो उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार उन्होंने चेहरे पर मास्क लगा रखा है। साथ में वे सैनिटाइजर भी रखती है, और लोगों से सोशल डिस्टेंस बनाए रखने के साथ और लोगों को भी प्रेरित करती हैं।
ग्राम सभा मोन के प्रतिनिधि डॉक्टर माताफेर सिंह की मौजूदगी में उन्होंने लोगों को पोषाहार वितरित कर इसके प्रयोग के तरीके बताएं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने भी मोन गांव के आंगनबाड़ी कार्यकत्री नीलम सिंह की कर्मठता की सराहना की है।

0 टिप्पणियाँ