कस्बे के कुछ व्यापारी सरकार और साशन के नियमों की उड़ा रहे धज्जियां।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: प्रशासन द्वारा संपूर्ण लाकडाउन के तहत जहां बड़ी तादात में ग्रामीण क्षेत्र में लाकडाउन का बड़ी तादात में लोग सरकारी निर्देशो का पालन कर रहे है। किन्तु,कस्बे महराजगंज मे कुछ व्यापारियो द्वारा लुका छुपी का खेल खेल कर लाकडाउन के ये नियमों की धज्जियां उखाड़ी जा रही है। इन व्यापारियों को ना तो कोरोना वायरस से कोई खौफ है और न ही पुलिस प्रसासन की परवाह है। चन्द व्यापारियों की कारगुजारी से अन्य ब्यापारियों में रोष व्याप्त है।
     आपको बता दें कि, आम जनता को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए भारत सरकार द्वारा संपूर्ण लाक डाउन का तीसरा चक्र चल रहा है। अब तक महराजगंज के चन्द ब्यापारियों को छोड़ दें तो बाकी सभी ब्यापारियों ने स्थानीय प्रसाशन द्वारा समय समय पर दिये गये निर्देशों का पालन किया है। किन्तु चन्द ढीठ प्रकार के ब्यापारियों ने सरकार की ब्यवस्था में सेंध लगाने का काम किया है और सब व्यापारियों पर नजर रखने वाली पुलिस की नजर बचाकर धड़ल्ले से अपनी दुकाने चला रहे है। जिससे अन्य व्यापारियों में रोष व्याप्त है।
      कुछ व्यापारियों ने अपना नाम न उजागर होने की सर्त पर बताया कि, दानेश्वर मार्ग (घसियारीमंडी) पर कुछ रेडीमेड कपडो, बर्तन, किराना एंव जनरल स्टोर्स के साथ साथ रन्धावा मार्ग पर भी कपड़े, बर्तन की दुकाने सारा दिन खुली रहती है। 
    इन दुकानों पर आने वाले ग्राहक सोशल डिस्टेंशिंग नियम की धज्जियां उखाड़ते देखे जाते है। मजे की बात यह है कि, इन दुकानदारों के मुखबिर पुलिस की गतिविधियों पर पैनी नजर रखते है। पुलिस जैसे ही इन गलियों की ओर मुड़ती है कि, मखबिर इन व्यापारियों को वैसे ही सूचना दे देते है और यह दूकानदार धड़ाधड़ सटर गिरा लेते है।
     व्यापारियों ने प्रसाशन से ऐसे व्यापारियों को चिंहित कराकर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ