अपने बयान पर कांग्रेसी नेता इरशाद आलम ने मांगी माफी।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: मैं इरशाद आलम नगर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी महराजगंज शशपथ यह बयान करता हूं कि, मेरे द्वारा एसके इंडिया न्यूज़ को विगत 12/ 5/ 2020 को दिए गए बयान में कहा था कि, अगर सोनिया गांधी राम है तो, किशोरी लाल शर्मा हनुमान।
      हमारे दिए गए इस बयान से यदि किसी भी व्यक्ति व समुदाय को आहत पहुंची हो, तो इसके लिए मैं माफी मांगता हूं, और बयान देने का मेरा आशय किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। फिर भी आम जनमानस को व किसी भी समुदाय को ध्यान में रखते हुए मैं अपने कहे गए शब्दों को वापस लेता हूं, और सभी से क्षमा प्रार्थी हूं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ