बी. के. शुक्ला वरिष्ठ पत्रकार
शिवगढ़/रायबरेली: थाना क्षेत्र के पूरे मेहरबान मिश्र का पुरवा मजरे नेरथुवा निवासी 25 वर्षीय वरुण कुमार द्विवेदी पुत्र सुरेंद्र कुमार द्विवेदी की बंगलौर से घर आते समय सड़क हादसे में मध्यप्रदेश में मौत हो गई।
लॉकडाउन के चलते अपनी निजी कार से 5 लोग बंगलौर से घर के लिए आ रहे थे। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 7 पर भीषण सड़क हादसा हो गया। कार खाई में चली गई कार सवार पांच में चार की मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।।
आपको बता दें कि, वरुण दुवेदी अपने भाई विमल व अपने ममेरे भाईयो के साथ बंगलौर में प्राइवेट साड़ी सेल लगाकर व्यापार करते थे, किन्तु लॉक डाउन होने के कारण वहां कार्य बंद चल रहा था, इसी बात से तंग होकर अपनी निजी कार से ही बंगलोर से अपने घर को चल पड़े, कार पर सवार वरुण द्विवेदी पुत्र सुरेंद्र दुवेदी निवासी पूरे मेहरबान मिश्र का पुरवा मजरे नेरथुवा थाना शिवगढ़ जिला रायबरेली,
जितेंद्र अवस्थी पुत्र स्वर्गीय मनीराम अवस्थी ग्राम जैतपुर थाना शिवरतनगंज जिला अमेठी, अंशु अवस्थी पुत्र स्व मनीराम अवस्थी ग्राम जैतपुर थाना शिवरतनगंज जिला अमेठी दोनों भाई है, तथा पंकज यादव पुत्र सुंदर निवासी पूरेवैसन थाना शिवरतनगंज, जिला अमेठी, मुकेश पुत्र लक्ष्मण निवासी मल्लाहन का पुरवा थाना सुबेहा, जिला बाराबंकी आ रहे थे।
वरुण के चाचा पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा वीरेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि, यह हादसा एनएच 7 पर बंजारी मंदिर के पीछे हुआ। इस सड़क हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लागों को अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल अंशू अवस्थी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हालत गंभीर बनी हुई है।
विदित हो कि, छपारा बंजारी के पास यह हादसा मंगलवार दोपहर तीन बजे के करीब हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही छपारा पुलिस मौके पर पहुंच कर पोस्टमार्टम करवा रही है।

आईजी जबलपुर भगवत सिंह चौहान ने बताया कि, मृतकों को घर पहुचाने सहित संभव मदद की जा रही है। यह शिवगढ क्षेत्र के मूलतः निवासी है। भगवत सिंह चौहान, बड़े भाई प्रधान कुम्भी दिग्विजयसिंह चौहान की सूचना पर तत्काल घायल अंशु अवस्थी को जहाँ अस्पताल पहुंचाने में मदद करवाई तो वहीं मृतकों के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद घर तक पहुंचाने के लिए व्यवस्था भी किया। मृतक वरुण दुवेदी के निधन की खबर सुनते ही माँ सरोज कुमारी, पत्नी नीशा, व तीन बच्चे अनन्य 5वर्ष, नव्या 3वर्ष, आदी 1वर्ष का रो रो कर बुरा हाल है, अब इनकी देखभाल कौन करेगा।

0 टिप्पणियाँ