कीर्ति शुक्ला ने सहायक अध्यापक की परीक्षा पास कर क्षेत्र का नाम किया रोशन।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
डीह/रायबरेली: डीह विकासखंड क्षेत्र के पोठई गांव निवासी एक किसान परिवार की बहू कीर्ति शुक्ला ने सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा को पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मंगलवार को परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की है।
      आपको बता दें कि, डीह विकासखंड क्षेत्र के पोठई गांव निवासी विनीत शुक्ला की पत्नी कीर्ति शुक्ला ने 69000 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में भाग लिया था। जिस का परीक्षा फल मंगलवार को घोषित कर दिया गया। जिसमें कीर्ति शुक्ला ने सफलता प्राप्त की और जैसे ही सफलता प्राप्त होने की जानकारी परिवार वालों को मिली, वैसे ही परिवार सहित क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।
     उनके घर तथा मोबाइल पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। घर पहुंच कर बधाई देने वाले लवकुश मिश्रा, भाजपा नेता अविनाश सिंह आदि ने बधाई दी है। विदित हो कि, कीर्ति शुक्ला के पति वर्तमान समय में सीमा सुरक्षा बल में कमांडो के पद पर छत्तीसगढ़ में तैनात है और देश की सेवा कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ