लाकडाउन थ्री में भी चल रहा है बाबा जयगुरुदेव मिशन का लंच पैकेट वितरण अभियान।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोरोनावायरस महामारी के चलते भारत सरकार द्वारा लागू किए गए संपूर्ण लाक  डाउन के बाद गरीबों जरूरतमंदों के लिए भोजन पैकेट वितरण का कार्य तो अनेक स्वयंसेवी संस्थाओं, जागरूक लोगों ने शुरू किया था, लेकिन लाक डाउन वन के समाप्त होने के बाद यह कार्यक्रम शनै-शनै बंद हो गए। बावजूद इस सबके बाबा जयगुरुदेव मिशन से जुड़े लोगों ने अभी तक भोजन पैकेट वितरण का कार्यक्रम चला रखा है। रोजाना 400 से 500 जरूरतमंदों को जय गुरुदेव मिशन संस्था से जुड़े स्वयंसेवक घर-घर जाकर रोजाना भोजन पैकेटो का वितरण कर रहे हैं।
      आपको बता दें कि, संस्था के ब्लॉक अध्यक्ष छोटेलाल व उपाध्यक्ष रामप्यारे ने बताया कि, मिशन के अध्यक्ष बाबा पंकज तिवारी कें निर्देश पर 24 अप्रैल से शुरू किया गया यह कार्यक्रम 21 मई तक तो चलेगा ही, इसके बाद बाबा का जो भी आदेश निर्देश होगा उस अनुरूप कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि, पूरे रानी मजरे अतरेहटा में पूर्व विधायक व भाजपा नेता राजाराम त्यागी द्वारा पर्याप्त भवन उपलब्ध कराया गया है। जिसमें सुबह से ही भोजन निर्माण का कार्यक्रम शुरू हो जाता है, और 11:00 बजने के बाद ही पैकेटो का वितरण शुरू हो जाता है।
      बहुत से लोग इसी स्थल पर आ जाते हैं, शेष के लिए बाबा के भक्त मोटरसाइकिलाे पर बैठकर आस पड़ोस के गांव में पहुंचकर लोगों को घरों पर जाकर भोजन पैकेट वितरित करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि, भोजन सामग्री जो वितरित हो रही है उसके लिए हम लोग किसी से चंदा नहीं लेते हैं, बल्कि आपसी सहयोग व प्रयास से जुटाए गए सामग्री से ही भोजन का निर्माण किया जाता है।
 
      इस कार्यक्रम में न्याय पंचायत अध्यक्ष रामप्यारे साहू, परमेश्वर, राम अवतार, समर बहादुर आदि बाबा के भक्त पूरा समय देकर पूरे मनोयोग से कार्यक्रम चला रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ