उधारी पैसे देने के बहाने बुलाकर दबंगों ने युवक को लाठी-डंडों से जमकर पीटा, मुकदमा दर्ज।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव छत्ता के पुरवा में बीती रात लाठी-डंडों से लैस तीन लोगों ने बकाया पैसा देने के लिए धोखे से एक व्यक्ति को नहर की पटरी पर बुला लिया, और वहां उसकी जमकर धुनाई कर दी। जिससे वह घायल हो गया। उसके साथ गए युवक को भी दबंगों ने खूब पीटा। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
      आपको बता दें कि, गांव निवासी राम केवल 35 पुत्र सुंदर ने पुलिस को बताया कि, गांव के ही तेज बहादुर ने उसे उधार पैसे ले रखे थे। बार-बार वह पैसा वापस मांग रहा था।  बीती रात तेज बहादुर ने फोन करके पैसा देने की बात कही और उसे नहर की पटरी पर बुला लिया। रामकेवल अपने सहयोगी जितेंद्र 25 पुत्र राम सिंह के साथ नहर की पटरी पर पहुंचा ही था कि, वहां घात लगाए बैठे तेज बहादुर और उनके साथ गांव के ही रामराज और श्रीराम ने लाठी-डंडों से उस को पीटना शुरू कर दिया।
      उसे बचाने के लिए जितेंद्र ने कोशिश की, तो जीतेंद्र को भी मारा। दोनों घायल अवस्था में महराजगंज कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी।
      पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ