रोजगार का संकट खड़ा होता देख प्रदेश सरकार ने शुरू कर दिया मनरेगा के तहत लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोरोना  महामारी को लेकर जहां एक तरफ पूरा देश लाक डाउन है, तो वहीं बाहर से आने वाले प्रवासियों और मजदूरी करने वाले लोगों पर रोजगार का संकट खड़ा होता देख प्रदेश सरकार ने मनरेगा योजना के तहत लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है।
   आपको बता दें कि, महराजगंज विकासखंड क्षेत्र के बरहुवां ग्राम सभा में मनरेगा योजना के तहत कराए जा रहे विकास कार्यों में कार्य कर रहे मजदूरों को महराजगंज खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार पटेल ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए मास्क का वितरण किया, और उनसे सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की अपील की।
     साथ ही खंड विकास अधिकारी ने मनरेगा के तहत चल रहे, विकास कार्यों का जायजा लिया और ग्राम प्रधान को निर्देश दिया कि, यहां कराए जा रहे विकास कार्यो में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, साथ ही वहां चल रहे कार्यों से खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार पटेल ने खुशी जाहिर की।
      इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रानू तिवारी, मुनेंद्र सिंह, राजन सिंह, सुशील यादव, नितिन सिंह सहित अन्य लोग मौजूद हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ