पूर्व ब्लॉक प्रमुख की मनाई गई पुण्यतिथि।। Raebareli news ।।

प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: पूर्व ब्लाक प्रमुख राजा राम भारतीय की पुण्यतिथि श्रद्धांसुमन अर्पित कर मनाई गई।
     आपको बता दें कि, डलमऊ तहसील क्षेत्र के तेलहना गांव के रहने वाले देवदानी पूर्व ब्लाक प्रमुख स्वर्गीय राजाराम भारतीय की द्वितीय पुण्यतिथि सादगी के साथ मनाई गई। पुण्यतिथि के दौरान ब्लाक प्रमुख के पुत्र ललित भारतीय ने कहा कि, उनके पिता हमेशा असहाय गरीब व शोषित समाज के लोगों की मदद करते थे। उन्हीं के नक्शे कदम पर जितना हो सकता है, वे चलने की कोशिश करते है। उन्होंने आगे कहा कि, उनके पिता एक अच्छे समाज सेवी थे, जिनकी कमी आज भी डलमऊ के लोगों को महसूस हो रही है। वहीं जेपी सिंह ने कहा कि, पूर्व ब्लाक प्रमुख राजाराम भारतीय हम सभी के मार्गदर्शक थे। उन्होंने अपने ब्लाक प्रमुख के कार्यकाल में काफी काम किए थे, जो आज भी याद किए जा रहे हैं।
      इस दौरान रामप्यारे नवीन, आलोक वर्मा, उमा नाथ यादव, सिद्धेश्वर यादव, राजेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ