प्रशांत शर्मा
रायबरेली: गदागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत तस्करी करके लाई जा रही अफीम पुलिस ने बरामद की है। जिसकी कीमत 80 लाख बताई जा रही है, रायबरेली पुलिस ने डीसीएम चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है।
आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक यह अफ़ीम की खेप तस्करी करके झारखंड से लाई जा रही थी। पुलिस के अनुसार मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि, लॉक डाउन में ट्रकों से अफीम की तस्करी की जा रही है। जिसके बाद ख़ुफ़िया तंत्र को सक्रिय करते हुए अभियान छेड़ा गया।जिसमें गदागंज क्षेत्र में सरदारगंज तीराहे के पास एक एक डीसीएम ट्रक से 4 किलो तस्करी करके ले जाई जा रही अफ़ीम को बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार मौके से डीसीएम चालक नासिर पुत्र अमीर निवासी नवादा थाना बहेड़ी जिला बरेली को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में गिरफ्तार चालक ने बताया कि, अफ़ीम की यह खेप उसने झारखंड के गढ़वा के एक व्यक्ति से खरीदा है। जिसे उसे बरेली के अकरम को देना था।
उसने पुलिस को यह भी बताया कि, यह काम वह काफी दिनों से कर रहा है, और इसकी बिक्री पंजाब और हरियाणा में की जाती है। पुलिस के अनुसार बरामद माल की अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 80 लाख है, जबकि इसकी अंतरराज्यीय कीमत 20 लाख आंकी जा रही है। इस करवाई को अंजाम देने में गदागंज थानाध्यक्ष धीरेन्द्र यादव, एसटीएफ के उपनिरीक्षक मनोज पाण्डे सहित पुलिस और एसटीएफ के अन्य कई सिपाही शामिल रहे।

0 टिप्पणियाँ