पुलिस प्रशासन की व्यस्तता का फायदा उठा कर दबंग ने रातो रात सार्वजनिक रास्ते में खड़ी कर ली दीवाल।। Raebareli news ।।

आक्रोशित गांव वालों ने एकजुट होकर हटाया अतिक्रमण
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के संतोषपुर मजरे जनई गांव में आने जाने के सार्वजनिक मार्ग पर दबंगों ने एकजुट होकर रातो रात जबरन दीवाल खड़ा करके मार्ग को अवरुद्ध करने का षड़यंत्र रचा। गांव वालों के समझाने पर दबंग नहीं माने तो पूरे गांव ने एकजुटता दिखाते हुए दबंगों द्वारा बनाई गई रातो रात दीवाल को जाकर आवागमन में पैदा की गई बाधा को दूर कर दी है। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
      आपको बता दें कि, गांव में आने जाने का सार्वजनिक मार्ग है। जिसको अवरुद्ध करने के लिए गांव के ही दबंग राम चंद्र पुत्र हनुमान और उनके साथियों ने गांव वालों की मनाही के बावजूद रातो रात लग भग 6 फुट ऊची दीवाल खड़ी कर दी, जिससे राम सागर आदि का आगमन अवरुद्ध हो गया। उन्होंने इस बात को लेकर गांव के प्रमुख लोगों से शिकायत दर्ज कराई। गांव वालों ने मौका मुआयना करके अतिक्रमण करने वालों को समझा बुझा कर अवैध रूप से बनाई गई दीवाल हंटाने को कहा, तो दीवाल हटाने की बजाए दबंग पूरे गांव को ही धमकाने लगे। जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ गया।
      च्यूंकि अवैध निर्माण हटाना सरकारी काम है, लेकिन पुलिस और शासन के अधिकारयों, कर्मचारियों के संपूर्ण लाकडाउन लगे रहने के कारण व्यस्तता का फायदा उठा कर दबंगों ने अवैध निर्माण करवाया था। यह देखते हुए ग्रामीणों ने जनहित में सार्वजनिक आवागमन को बनाए रखने के लिए दबंगों द्वारा बनाई गई। गैरकानूनी तरीके से दीवाल को खुद हटा दिया है। इससे दबंगों के हौसले पस्त हो गए हैं। लेकिन वह लगातार दुष्प्रचार करने में जुटे हैं कि, दीवाल उन्होंने अपनी भूमिधरी जमीन में बनाई थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ