सहायक सूचना निदेशक प्रमोद कुमार ने सूचना कार्यालय में हिंदी दैनिक समाचार पत्र "प्रज्ञांश" के प्रथम अंक का किया विमोचन।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: मीडिया समाज का दर्पण है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में मीडिया को चौथा स्तंभ कहा गया है। आवश्यकता इस बात की है कि, समाचार माध्यमों से जुड़े लोग पूरी पारदर्शिता निर्भीकता के साथ-साथ स्वयं का आचरण पवित्र रखें तभी समाज में मीडिया को गौरवमयी स्थान प्राप्त होता है। उक्त उद्गार रायबरेली सहायक सूचना निदेशक प्रमोद कुमार ने सूचना कार्यालय में दैनिक प्रज्ञांश न्यूज़ समाचार पत्र 12 पेज के प्रथम अंक का विमोचन करने के उपरांत व्यक्त किए हैं।
     आपको बता दें कि, सहायक सूचना निदेशक प्रमोद कुमार ने कहा कि, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बावजूद प्रिंट मीडिया का महत्व अपनी जगह अलग से बना हुआ है, और आज भी देश और समाज का अधिकांश व्यक्ति प्रिंट मीडिया से जुड़ा हुआ है। प्रिंट मीडिया का महत्व खत्म नहीं हुआ है। प्रिंट मीडिया दिन प्रतिदिन ऊंचाइयों के शिखर पर पहुंच रहा है।
       उन्होंने आगे कहा कि, लोकतंत्र में जन सहमति और विचारों के प्रचार प्रसार का जिम्मा मीडिया का ही है। प्रिंट मीडिया यह काम बखूबी कर रही है। उन्होंने प्रज्ञांश न्यूज समाचार पत्र की सराहना करते हुए कहा कि, अपनी स्थापना के चंद दिनों के भीतर ही इस समाचार पत्र ने सफलता के नए-नए आयाम प्राप्त किए हैं। उन्होंने अखबार के प्रधान संपादक सहित पूरे स्टाफ को बहुत-बहुत बधाई दी है। तथा कामना की है कि, हाल ही में शुरू किया गया प्रज्ञांश न्यूज़ अखबार शीघ्र ही लोकप्रियता के चरम पर होगा, और समाज में इसकी विश्वसनीयता निरंतर बढ़ती रहेगी।
    इस मौके पर सम्पादक सुधीर मिश्रा, यूपी हेड ज्ञान प्रकाश तिवारी, प्रधान सम्पादक आदर्श अवस्थी व चंद्रभान शर्मा, अतुल श्रीवास्तव, शिवाकांत अवस्थी सुशील गुप्ता, विसनुकान्त श्रीवास्तव, अंगद राही, रजनीकांत अवस्थी, सहित लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ