रायबरेली से बड़ी खबर: युवक की सिर कटी लाश मिलने से इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हलोर सेमरौता मार्ग पर कपूरपुर मजरे जमुरावां के पास सड़क के किनारे गड्ढे में एक युवक की सिर कटी लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम सहित अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण कर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।

     आपको बता दें कि, घटना शनिवार रविवार रात की है। रायबरेली जिले के महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के हलोर से सेमरौता जा रहे मार्ग पर गांव कपूरपुर मजरे जमुरावां के पास सड़क के किनारे गड्ढे में एक युवक के शरीर से सर अलग करके निर्मम हत्या कर दी गई है। जिसकी पहचान संजय यादव 24 पुत्र अर्जुन निवासी कपूरपुर मजरे जमुरांवा थाना महराजगंज जनपद रायबरेली के रूप में हुई है। बताया जाता है कि, युवक शनिवार की शाम 6 बजे घर से निकला था।
     घटना की जानकारी मिलते ही आनन फानन घटनास्थल पर क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी सहित मय दलबल के साथ कोतवाल अरुण सिंह व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर गहनता से घटनास्थल का निरीक्षण किया। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस ने गांव के ही 3 लोगों को धर दबोचा जिसे कोतवाली ले जाकर पूछताछ कर रही है।
     वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 2 दिन पहले महराजगंज सीएससी के बाथरूम में आशा बहू के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले से रिलेटेड हत्या के कारणों को बताया जा रहा है। फिलहाल अभी तक युवक की हत्या के कारणों की आधिकारिक कोई पुष्टि नहीं हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ