विद्युत करंट की चपेट में आने से मां की हुई मौत, एक माह के बच्चे की कैसे होगी परवरिस ??? ।। Raebareli news ।।

वरिष्ट पत्रकार बीके शुक्ला
शिवगढ़/रायबरेली: थाना क्षेत्र के ओसाह ग्रामपंचायत स्थित पुरबिया निवासी रमेश यादव की लगभग 40 हजार की गाय पावर कारपोरेशन विभाग की उदासीनता के कारण एलटी लाइन के लगे हुए विद्युत तारों से चिपक गई। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 
    आपको बता दें कि, ओसाह चौराहे पर एलटी लाइन के तार व खंभे से कुछ दूरी पर बंधे हैं। कई बार ग्रामीणों के कहने के बाद भी तार ऊपर नही बन्धे, उन्ही तारो में विद्युत प्रवाह चल रहा है।बिजली विभाग के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही। जबकि आए दिन उसमें लोग घायल हो रहे हैं।
       ग्रामीणों का आरोप है कि, विभाग द्वारा कोई सुनवाई नहीं हो रही। ग्राम प्रधान सुनीता त्रिवेदी ने बताया कि, कई बार उच्चाधिकारियों को विद्युत तार नीचे लटकने की सूचना दी गई, विभागीय लोग आकर खंभे में ही नीचे तार बांध कर चले गए।   जबकि सप्लाई लगातार चल रही है। आए दिन लोग घायल होते हैं। शनिवार की सुबह भी गाय उसी में आई और चिपक गई जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई, गाय को एक माह का बछड़ा भी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ