रायबरेली में हुआ मर्डर: युवक के सिर को धड़ से किया अलग।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हलोर सेमरौता मार्ग पर कपूरपुर मजरे जमुरावां के पास सड़क के किनारे गड्ढे में एक युवक की सिर कटी लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम सहित अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण कर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।
     आपको बता दें कि, घटना शनिवार रविवार रात की है। रायबरेली जिले के महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के हलोर से सेमरौता जा रहे मार्ग पर गांव कपूरपुर मजरे जमुरावां के पास सड़क के किनारे गड्ढे में एक युवक के शरीर से सर अलग करके निर्मम हत्या कर दी गई है। जिसकी पहचान संजय यादव 24 पुत्र अर्जुन निवासी कपूरपुर मजरे जमुरांवा थाना महराजगंज जनपद रायबरेली के रूप में हुई है। बताया जाता है कि, युवक शनिवार की शाम 6 बजे घर से निकला था।
     घटना की जानकारी मिलते ही आनन फानन घटनास्थल पर क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी सहित मय दलबल के साथ कोतवाल अरुण सिंह व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर गहनता से घटनास्थल का निरीक्षण किया। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
       घटना के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस ने 2 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं मृतक के पिता द्वारा 2 लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर भी कोतवाली में दी गई है। समाचार लिखे जाने तक मृतक का पोस्टमार्टम करके शव को गांव लाया गया, और उसका अंतिम संस्कार किया जा रहा है। इस दौरान एहतियातन कोतवाल के नेतृत्व में भारी पुलिस बल गांव में मौजूद रहा।
     घटना के बारे में कोतवाल अरुण कुमार सिंह ने बताया कि, मामले में मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, तथा नामित अभियुक्तों में से एक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही बाकी बचे अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ