रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: विकासखंड क्षेत्र के भवानीगढ़ चौराहे पर मातृछाया फाउंडेशन द्वारा कोरोना वारियर्स पत्रकार पुलिस व जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।
आपको बता दें कि, इस मौके पर मातृछाया फाउंडेशन से जुड़े बाबू हरिओम सिंह ने कहा कि, देश के सामने जब जब कोई संकट का दौर आया अथवा कोई बड़ी चुनौती आई, उस समय भारतीय समाज के अगुआ लोकतांत्रिक व्यवस्था के चतुर्थ स्तंभ पत्रकार, हमारी फौज पुलिस और जनप्रतिनिधियों ने आगे आकर हर चुनौती हर मुसीबत का डटकर मुकाबला किया है। इसी का परिणाम है कि, भारतीय समाज विश्व के सर्वाधिक मजबूत समाज के रूप में स्थापित हो सका है।
उन्होंने कोरोना महामारी का जिक्र करते हुए कहा कि, जिस तरह से कोरोना महामारी से पूरे विश्व के मानव समाज को खतरा पैदा हो गया था। उससे निपटने के लिए भारत में सामाजिक सरोकारों से जुड़े चतुर्थ स्तंभ के बेमिसाल कलमकार सिपाहियों ने अपने काम को बखूबी अंजाम दिया है।
उन्होंने आगे कहा कि, कलमकारों ने अपने जीवन की परवाह न करते हुए समाज को जगाने कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए जन समुदाय को प्रेरित किया है। इसलिए उनका सम्मान होना सर्वोपरि है।
इसी क्रम में सलेथू गांव के रहने वाले युवा अधिवक्ता नीलेश अवस्थी ने कहा कि, मातृछाया फाउंडेशन द्वारा जनपद रायबरेली के विभिन्न स्थानों पर जा जाकर कोरोना वारियर्स पत्रकार, हमारे पुलिसकर्मियों तथा जनप्रतिनिधियों को सम्मानित करने का एक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के पीछे लोगों को कोरोनावायरस के प्रति जागृत करके देश और समाज को बचाना है। उन्होंने शिवगढ़ में मीडिया से जुड़े सभी साथियों पुलिसकर्मियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के क्रियाकलापों की जमकर सराहना की है।
इसी क्रम में मातृछाया फाउंडेशन से जुड़े अरुण सिंह ने फाउंडेशन का परिचय देते हुए बताया कि, समाज के उन सभी बंधुओं को जो समाज हित में सकारात्मक कार्य करने की इच्छा रखते हैं, तथा दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनते हैं, उन सब को सम्मानित करना और आगे बढ़ाना मातृछाया फाउंडेशन का उद्देश्य है।
इसके उपरांत कार्यक्रम में शिवगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी बृजेश शुक्ला, अनंत सिंह, बृजेंद्र कुमार पांडे, रामजी जायसवाल, अंगद राही के अलावा शिवगढ़ थाने के उपनिरीक्षक राज किशोर मिश्रा, गार्ड राजीव मिश्रा को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सैनिटाइजर और मास्क प्रदान किए हैं।
कार्यक्रम में भाजपा उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा, ललित तिवारी, डॉक्टर बलदेव वर्मा, प्रधान रती पाल रावत, सुरेंद्र बहादुर सिंह, चौहान पप्पू सिंह आदि मौजूद रहे। सभी ने सम्मान समारोह के दौरान तालियां बजाकर कोरोना वारियर्स के प्रति कृतज्ञता जताते हुए हर्ष व्यक्त किया है।

0 टिप्पणियाँ