लॉकडाउन की इस आपदा में नगर पंचायत बना असहाय लोगों के लिए हीरो, रोजाना दे रहे खाना।। Raebareli news ।।

हर पीड़ित का सहयोग करना हमारा परम कर्तव्य सरला साहू
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: गरीब जनता के लिए नगर पंचायत द्वारा लाक डाउन के दौरान चलाया गया जनता किचन में प्रत्येक गरीब जरूरतमंद को प्रतिदिन भोजन मिल रहा है, तथा लाकडाउन के दौरान नगर पंचायत सहित क्षेत्र के प्रत्येक गरीब परिवार को भोजन देने का काम किया जा रहा है।
 
ताकि लाक डाउन में कोई भी गरीब परिवार भूखा ना सोए। यह उदगार आज महराजगंज कस्बे के रायबरेली रोड पर स्थित मां जसवंत्री देवी मंदिर प्रांगण में नगर पंचायत महराजगंज द्वारा संचालित जनता किचन में अपने हाथों से भोजन वितरण के उपरांत चेयरमैन सरला साहू उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए ब्यक्त कर रही थी।
       आपको बता दें कि, महराजगंज नगर पंचायत अध्यक्षा सरला साहू द्वारा संपूर्ण नगर पंचायत में कोरोना महामारी के चलते हुए संपूर्ण लाक डाउन के दौरान नगर पंचायत के प्रत्येक वार्ड में रहने वाले हर गरीब व असहाय व्यक्ति को दिन में दो बार निशुल्क भोजन घर-घर जाकर मास्क सैनिटाइजर वितरण करना, तथा संपूर्ण नगर पंचायत क्षेत्र को मशीन के माध्यम से सैनेटाइजर (छिड़काव) करवाना व साफ सफाई की व्यवस्था का विशेष ध्यान रखते हुए नालियों की सफाई से लेकर अन्य व्यवस्थाओं तक चाक-चौबंद रखना ही नगर पंचायत का उद्देश्य है। जिसके चलते आज नगर पंचायत महराजगंज पूरे प्रदेश में आदर्श नगर पंचायत के रूप में जानी जाती है।
      इस मौके पर अधिशासी अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार, चेयरमैन पति प्रभात साहू व समस्त वार्ड के सभासद, जमुना प्रसाद, भारत लाल, ललित, आनंद प्रकाश, अखिलेश यादव, आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ