भीषण तूफान के कहर से विद्युत आपूर्ति ध्वस्त।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: तेज आंधी का कहर क्षेत्र में जमकर बरपा, कई पेड़ जड़ से उखड़ गए तो छप्पर और टीन की चादरें उखड़ कर दूर जा गिरी। सबसे बड़ा बुरा असर विद्युत आपूर्ति पर है। जबकि क्षेत्र भर में विभिन्न फीडरो पर कुल मिलाकर अब तक 50 से अधिक विद्युत पोल टूटने का समाचार है। महराजगंज कस्बे में बछरावां से आने वाली मुख्य आपूर्ति लाइन में फाल्ट आ जाने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है।
     आपको बता दें कि, महराजगंज क्षेत्र में लगभग 4:00 बजे आई जोरदार आंधी से जन जीवन पर बुरा असर पड़ा है। 132  बछरावा विद्युत आपूर्ति केंद्र से आने वाली विद्युत आपूर्ति लाइन में फाल्ट आ जाने से आपूर्ति बंद हो गई है। वहीं महराजगंज, चंदापुर, डेपार मऊ, हलोर, हरदोई, पाराकला सभी पांचो फीडरो पर बड़ी तादात में विद्युत पोलों के टूटने और जगह-जगह विद्युत लाइनों के जमीन पर गिरने से पूरी आपूर्ति व्यवस्था बंद हो गई है।
     जेई दीपक कुमार ने बताया कि, महराजगंज से बछरावां के बीच विद्युत लाइन में पेट्रोलिंग का काम शुरू है। फाल्ट मिलते ही उसे ठीक करके आपूर्ति शुरू की जाएगी। जिन जगहों पर पोल टूटे है, तार गिरे हैं, उन्हें ठीक करने में कुछ समय लग सकता है। उधर आंधी के झोंकों से असनी गांव स्थित अस्थाई पशु आश्रय स्थल में जानवरों के लिए बनाए गए टीन शेड में टीने हवा के झोंकों से उखड़ कर दूर जा गिरी। गनीमत रही कि, मनुष्य या पशु घायल नहीं हुए, इसके अलावा मऊ हलोर सहित बड़ी तादाद में गांवो में छप्परो समेंत टींनसेड के धराशाई होने व पेड़ों के टूटकर गिरने की खबर है।
     आज आए इस भीषण तूफान में सबसे ज्यादा आम की फसलों को नुकसान हुआ है जिससे आम के किसानों काफी चिंतित दिखाई दे रहे है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ