प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: कोरोना वैश्विक महामारी को देखते हुए प्रदेश सरकार ने जीवन यापन करने वाले मजदूरों और गरीब व्यक्तियों को आर्थिक सहायता हेतु ₹1000 देने की बात कही थी। जिसको लेकर नगर पंचायत डलमऊ द्वारा एक हजार अट्ठारह पात्र लाभार्थियों के फॉर्म भरवाये गए थे। जिनमें कुछ लाभार्थियों के खाते में पैसा तो आ गया है, लेकिन बहुत से लोगों के खातों में अभी तक पैसा नहीं आया है। जिसको लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष पंडित बृजेश दत्त गौड़ ने अपर जिलाधिकारी को पत्र लिखा है।
आपको बता दें कि, जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में जिला पंचायत अध्यक्ष ब्रिजेश दत्त गौड़ ने कर कहा है कि, जिन व्यक्तियों के खाते में अभी तक पैसा नहीं आया है उनके खाते में पैसा मुक्त करवाया जाए। श्री गौड़ ने कहा है कि, कस्बे की समस्याओं का हल कराना ही उनकी पहली और सबसे बड़ी प्राथमिकता है। कस्बे के हर व्यक्ति की समस्या उनकी अपनी समस्या है।
उन्होंने यह भी कहा कि, अगर कोई भी व्यक्ति किसी भी तरह से परेशान हैं तो वह उन्हे अभिलंब बताएं वे उन लोगों का भरपूर सहयोग करेंगे।

0 टिप्पणियाँ