ऑनलाइन कंपनियों के कारण खुदरा व्यापार पूरी तरह चौपट, भुखमरी के कगार पर व्यापारी-मानवेंद्र पाण्डव

रजनीकांत अवस्थी
मथुरा- वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व प्रख्यात समाजसेवी एवं राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन, उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री चौधरी मानवेंद्र पांडव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है। 
     पत्र में उन्होने कहा है कि, जब देश के अंदर वैश्विक महामारी कोरोना कोविड-19 फैल रहा है, लोग भगवान के दर्शन करने नहीं जा सकते, व्यापारी अपनी दुकान नही खोल सकते हैं, किसान अपनी फसलों के लिए परेशान है, विगत 41 दिनों से पूरा देश  लाक डाउन है। शराब के ठेकों को खोलने के आदेश को  न्याय संगत नहीं ठहराया जा सकता, इससे हो सकता है कि, सरकारों को कुछ राजस्व मिल जाए, परंतु देश के स्वास्थ्य के प्रति यह गलत निर्णय है। उसको तुरंत वापस किया जाए।
      दूसरा यह कि, आपने यह निर्णय दिया कि, वैश्विक महामारी कोरोना में आपने ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों को अपना माल उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का आदेश दे दिया है। इससे खुदरा व्यापार कमजोर होगा। क्योंकि खुदरा  व्यापारी वैश्विक महामारी कोरोना के कारण भुखमरी के कगार पर आ चुका है। आपने खुदरा व्यापार पर ध्यान न देकर ऑनलाइन कंपनियों को यह कार्य सौंपा है। 
मानवेंद्र पांडव ने पत्थर के माध्यम से अनुरोध किया है कि, आप अपने इन दोनों आदेशों को वापस ले, जिसे जनता में एक सकारात्मक संदेश जाए।
      श्री पांडव ने पत्र में कहा कि, 41 दिनों से  देश की 130 करोड़ जनता ने इस  वैश्विक महामारी कोरोना से लड़ रही है उन सब पर पानी फेर दिया है। जितनी पुलिस फोर्स इस शराब को बटवाने में लगाई जा रही है। अगर इतनी पुलिस फोर्स को आप खुदरा व्यापार की दुकानें खुलने में लगा देते तो व्यापार भी चलता और लोगों का राशन पानी व देश में रहने वाली लोगों को मजबूती मिलती। श्री पांडव ने अपील की है कि, इन दोनों आदेशों को  वापस लेकर जनता में सकारात्मक संदेश  दिया जाय। इससे समाज में अच्छा संदेश नहीं जा रहा है। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन इसका पुरजोर विरोध करता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ