रायबरेली पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 1अभियुक्त किया गया गिरफ्तार।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: वादी हरिकेश कुमार पुत्र स्व0 राजाराम निवासी गोसाईं बसाढ़ थाना भदोखर रायबरेली द्वारा 27 जून 2020 को थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दिया है कि, अमरेशपुरी कालोनी थाना कोतवाली नगर रायबरेली में उनका आफिस रोज की तरह वह अपनी मोटरसाइकिल संख्या up33AL2410 को आफिस के पास खड़ी करके कार्य कर रहा था। तभी लगभग 11 बजे उसने देखा कि, गाड़ी नहीं थी। जिसमें में गाड़ी के कागजात व अन्य कागजात भी थे। आसपास लोगों से पूछताछ की मगर गाड़ी का कुछ पता नहीं चल सका।
     आपको बता दें कि, उसकी शिकायत पर थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 298/2020 धारा 379 भादिव का अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाईं के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली नित्यानंद राय के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी नगर आरपी शाही के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही के अंतर्गत थाना कोतवाली नगर रायबरेली पुलिस टीम द्वारा 29 जून2020 को सदिग्ध व्यक्ति को वाहन चेकिग के दौरान थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 298/2020 धारा 379 भादिव से संबंधित चोरी की मोटरसाइकिल वाहन संख्या Up33AL2410 के साथ थाना क्षेत्र के पशु चिकित्सालय गेट नं 02 से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। 
     अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त महेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 सर्यभान सिंह निवासी गणेश नगर थाना कोतवाली नगर रायबरेली से बरामदगी मोटरसाइकिल संख्या Up33AL2410 है।
     गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक रावेन्द्र सिंह, आरक्षी लाल प्रकाश दुबे, आरक्षी धर्मेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, आरक्षी राजीव कुमार मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ